दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने राज्य के मजदूरों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए ये योजना शुरू की गई है भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों की शुद्ध आय में वृद्धि(growth) कर उन्हें आर्थिक रूप से संबल प्रदाय करने के उद्देश्य से “दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना ” प्रारंभ किया गया है इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक पात्र परिवार को प्रतिवर्ष 10000 हज़ार रुपए की राशि प्रदान की जाएगी इस योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य के कुल 5,62,112 हितग्राही लाभान्वित(benefited from) होंगे जिसमें बैगा गुनिया हितग्राहियों की संख्या 32,282 है इस योजना के अंतर्गत कुल 562 करोड़ रुपए की राशि हितग्राहियों को प्रदान की जाएगी |
Table of Contents
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना क्या है
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मजदूरों और भूमिहीन कृषि मजदूर लिए ये योजना शुरू की है इस योजना के तहत राज्य सरकार भूमिहीन कृषि मजदूर को हर साल 10000 रुपए की आर्थिक सहायता देगी | यह रुपए DBT के मध्यम से सीदे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर करे जाएगे अगर आप भूमिहीन कृषि मजदूर है और इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं,तो आप इसके लिए पंजीकरण कर सकते है इस योजना का उद्देश्य गरीब मजदूरों के जिंदगी को सुधारना है यह उनके जिंदगी को आसान बनाने और उन्हें सुरक्षित भविष्य के लिए बेहतर अवश्य प्रदान करने की दिशा में एक कदम है
Also Read- PM Gramin Awas Survey Form
मुख्य तथ्य दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना
योजना का नाम | दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना |
राज्य | छत्तीसगढ |
किसके द्वारा शुरू की गई | मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा |
लाभार्थी | छत्तीसगढ के कृषि मजदूर |
योजना आरम्भ | 2025 |
उद्देश्य | भूमिहीन कृषि मजदूरो की सहायता करना |
आधिकारिक वेबसाइट | https://revenue.cg.nic.in/ddubkmky/info.aspx |
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का उद्देश्य
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का उद्देश्य यह है की भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को शुद्ध आय में वृद्धि कर उन्हें आर्थिक रूप में संबल प्रदान करना है इन मजदूरों को अक्सर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है क्योंकि उनके पास ज़मीन नहीं होती और वे मजदूरी पर निभर्र रहते है | उन्हें सहायता देने के लिए सरकार इस योजना के माध्यम से 10000 रुपए प्रदान करती है यह राशि सीधे उनके बैंक खाते में ट्रान्सफर की जाएगी
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना के लाभ तथा विशेषताएं
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का प्रारंभ किया है
- इस योजना के तहत ,पात्र भूमिहीन कृषि मजदूरों को हर साल 10000 हज़ार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी
- यह धनराशि सीधे हिताधिकारी के बैंक खाते में DBT के माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी
- इस अभिलाषी योजना से देश के 5 लाख 62 हजार मजदूर जिनके पास खेती के लिए जमीन नहीं है उनको सीधे तौर पर लाभ मिलेगा
- इस योजना के तहत ,राज्य के भूमिहीन कृषि मजदूर आत्मनिर्भर सबल बन सकेंगे |
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- बैंक खाता संख्या
- भूमिहीन होने का प्रमाण
- पासपोर्ट साइज फोटो
- निवास प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- मोबाइल नम्बर आदि
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के लिए पात्रता
- आवेदक करने के लिए आवेदन की उम्र 18 साल से अधिक होनी चाहिए
- इस योजना किये वो किसान पात्र है , जिनके पास खुद की जमीन नहीं है
- आवेदक को छत्तीसगढ़ राज्य का निवासी होना चाहिए
- आवेदक का बैंक का खाता आधार कार्ड के लिंक होना चाहिए
- आवेदक को खेती या खेतिहर मजदूर में सक्रिय रूप से संलग्न होना चाहिए, या किसी और की खेती पर काम करना चाहिए
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना की आवेदन प्रक्रिया
आप छत्तीसगढ़ में रहते है तो इस योजना के अंतर्गत आवदेन करना चाहते है तो आप नीचे दिए गए पॉइंट को फॉलो करे आप आसानी से आवेदन कर सकते है
- दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए सबसे पहले आप इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए
- इस के बाद वेबसाइट का होम पेज ओपन होगा उस पर Registration पर क्लिक करना है
- इस के बाद Registration के लिए मांगी सभी जानकारी को दर्ज करना होगा
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मांगे गए सभी दस्तावेज को स्कैन करके अप्लोडे करना है
- उस के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है
- इस तरह आप आसानी से दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना के लिए आवदेन कर सकते है
पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
इस योजना के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
छत्तीसगढ़ में भूमिहीन कृषि मजदूर इस योजना के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना के तहत कितनी वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है?
इस योजना के तहत लाभार्थियों को हर साल 10,000 रुपए प्रदान किये जायँगे।
लाभार्थियों को पैसे कैसे दिए जाएँगे?
यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में DBT के माध्यम से स्थानांतरित की जाएगी।
आवेदन करने के लिए कौन से दस्तावेज़ आवश्यक हैं?
आवेदकों को आधार कार्ड, भूमिहीन होने का प्रमाण, बैंक खाते का विवरण और हाल ही की तस्वीर जैसे दस्तावेज़ों की आवश्यकता होती है।